{"_id":"607340838ebc3e593b4030b1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd217003581","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी नवनीत (22 वर्ष) दिल्ली के एक गुरुद्वारे में ग्रंथी का काम करता था। नवनीत 17 मार्च को सिंभावली से सामान लेकर टेंपो से गांव वापस लौट रहा था। गांव भोवापुर के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया था। जिसमें नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान शनिवार की रात नवनीत ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि 25 अप्रैल को मृतक बारात जनपद अमरोहा के संभल क्षेत्र के एक गांव में जानी थी। युवक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवाद