{"_id":"606a0c5e8ebc3ed63c4bd69c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd216596139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद मेरठ के गोविंदपुरी निवासी सुनील (45) रविवार की शाम करीब छह बजे बाइक से अपने गांव से गढ़ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ में मेरठ रोड पर गांव हिरनपुरा चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुनील बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया है।