{"_id":"605cd2588ebc3ed4be2dc685","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2160937192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास लगी आग, ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास लगी आग, ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी
विज्ञापन
ब्रजघाट रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग से निकलता धुआं।
- फोटो : GARH
रेलवे ट्रैक के पास लगी आग, ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट के रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके चलते चौतरफा धुआं फैलने से ट्रेनों को सिगनल मिलने में दिक्कत हुई और ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। पुलिस, आरपीएफ और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे ब्रजघाट में स्थित रेलवे स्टेशन किनारे हो रही झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गंगानगरी ब्रजघाट में स्टेशन के निकट झाड़ियों में आग लगने से प्लेटफार्म और पटरियों पर चारों तरफ धुआं फैल गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस, आरपीएफ और दमकल कर्मियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रेलवे स्टेशन किनारे उग रहीं झाड़ियों और अनावश्यक पौधों में आग लग गई थी, जिससे चारो तरफ धुआं फैल गया था। धुआं फैलने के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों को सिगनल नहीं मिल पाया। इसके चलते एक मालगाड़ी और दो सवारी गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई थी। वहीं झाड़ियों में लग रही आग को बुझाने मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के टैंकर भी फेल साबित हो गए क्योंकि पानी से भरी गाड़ी रेलवे स्टेशन तक न पहुंचने के कारण दमकल कर्मियों को मिट्टी का सहारा लेकर आग को बुझाना पड़ा।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज सखावत चौधरी और पुलिस चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह का कहना है कि अज्ञात कारणों के चलते झाड़ियों में आग लग गई थी। जिसको मौके पर बुझा दिया गया था। वहीं, आग में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंच पाया है।