{"_id":"604518ab8ebc3ee64703acb0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd215007149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
गढ़ नगर में अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करते एसडीएम विजयवर्धन तोमर।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया निरीक्षण
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं मिली। अधिकारियों ने भ्रूण लिंग परीक्षण अथवा अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गुलावठी में हापुड़ के दलालों द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग जांच कराने का कार्य किया जा रहा था, जिसमें एक महिला ने आरोपियों को लिंग जांच कराने का पर्दाफाश करते हुए पुलिस सौंप दिया था। जिसको लेकर डीएम के आदेशानुसार एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सिखैड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंदमणि ने संयुक्त रूप से गढ़ नगर में स्याना रोड पर स्थित बीएमआर सेंटर और देवनंनदनी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंचकर मशीनों की जांच की, जहां मौजूद स्टॉफ से भी विभिन्न मामलों में जानकारी ली गई, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में सेंटर पर कोई खामियां सामने देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा उन्होंने सेंटर संचालकों को भविष्य के लिए भी नियमानुसार सुप्रीम कोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करें, यदि कोई भी लिंग जांच कराने की सूचना मिलती है तो आरोपी पाए जाने पर कार्रवाई होनी तय है। एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई से सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रहीं। एसडीएम ने बताया कि दो सेंटर बंद मिले, जिनकी बाद में जांच की जाएगी।