{"_id":"603a90288ebc3ee905465344","slug":"hapur-news-garh-news-gbd214538922","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकचौक में 22 दिन पहले भाई की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दबाने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ तहेरे भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के गांव मानकचौक में 22 दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में दबाए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि मृतक प्रदीप के बड़े भाई ने ही भूमि विवाद के चलते गला रेतकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को भी हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के तहेरे भाई प्रमेंद्र निवासी मानकचौक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, जिसके बाद आरोपी भूपेंद्र को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।