{"_id":"603942478ebc3ee9027b0f9b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2144814117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की मौत से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की मौत से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
गांव तिगरी में पशुओं की मौत होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं की मौत से भड़के ग्रामीण
गढ़मुक्तेश्वर। गांव तिगरी में पिछले बीस दिनों में एक दर्जन से अधिक पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पशु पालकों में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। पशुपालकों ने विरोध प्रदर्शन कर थाने में तहरीर दी है। वहीं भाकियू भानु ने भी मामले की जांच कराए जाने की मांग उठाई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में पिछले करीब बीस दिनों में एक दर्जन से अधिक पशुओं की रहस्यमय तरीके से मौत होने से पशुपालकों में रोष व्याप्त है। परेशान और गुस्साए पशुपालकों और ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई जांच नहीं हो सकी। जानकारी मिलने पर भाकियू भानु जिलाध्यक्ष पवन हूण और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुवीश त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता गांव पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों से इस संबंध में जानकारी ली। पवन हूण ने भी पशु चिकित्सक और पुलिस द्वारा मामले की जांच कर खुलासे की मांग की गई। वहीं पीड़ित पशु पालक रवीश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी एक भैंस बृहस्पतिवार की रात और दूसरी भैंस कुछ दिन पहले रहस्यमय तरीके से मर गई थी। पशुओं को शाम के समय चारा खिलाने के बाद घेर में बांधा था, जो सुबह को मृत मिलीं। वहीं सतपाल, सुरेंद्र सैनी, पवन कुमार, राजबीर, मुनेशपाल, रामौतार समेत अन्य ग्रामीणों ने भी बताया कि उनके पशु भी बीस दिनों में इसी तरह मौत के मुंह में समा गए।पशु चिकित्सक डॉ. कुलदीप का कहना है कि सूचना के बाद एक मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं सिंभावली एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।