{"_id":"60393e118ebc3ee9652af70a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2144791176","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई का गला रेतकर शव खेत में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई का गला रेतकर शव खेत में दबाया
विज्ञापन
प्रदीप का फाइल फोटो।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई का गला रेतकर शव खेत में दबाया
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानचौक में संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी वहीं शव को गन्ने के खेत में दबा दिया। परिजनों व ग्रामीणों को आरोपी पर शक हुआ तो वह भागने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत से शव को निकलवाया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने भी मामले की जानकारी ली।
गढ़ कोतवाली के गांव मानचौक निवासी प्रदीप (28 वर्ष) दो फरवरी में किसी काम से हरियाणा गया था। जो चार फरवरी की शाम वापस लौटा, लेकिन उसके बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गया। हालांकि परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी। लेकिन शुक्रवार को प्रदीप के परिजनों और पड़ोसियों को बड़े भाई भूपेंद्र पर शक हुआ तो उसका पीछा किया गया। परिजनों ने देखा कि भूपेंद्र अपने खेत में पड़े गन्ने की पुली के पास जाकर बैठ गया। तभी परिजन व ग्रामीण वहां पहुंच गए जिन्हें देखकर वह भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी के चाचा और चचेरे भाइयों ने प्रदीप के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो भूपेंद्र ने बताया कि छोटे भाई प्रदीप की हत्या कर गन्ने के खेत में दबाकर उसके ऊपर गन्ने की पूली रख दी हैं। इतनी बात सुनकर ग्रामीणों के हाथ पैर कांप गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने आरोपी भूपेंद्र को पुलिस के सुपुर्द कर दिया । सूचना के बाद एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार और कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच करते हुए खेत से प्रदीप के शव को निकलवाया। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं आरोपी भाई को हिरासत में लिया हुआ है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला संपत्ति को लेकर विवाद का बताया जा रहा है। मृतक परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।