फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर से जुड़े अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार जारी रखा। वहीं एसडीएम के तबादला होने तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।

गढ़ एसडीएम विजयवर्धन तोमर के व्यवहार से गुस्साए बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर कामकाज बंद कर दिया था। इसी संबंध में सोमवार को बार हॉल में एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा और संचालन सचिव चौधरी अवनीश कुमार ने किया। बैठक के दौरान पूर्व बार अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी अमरपाल सिंह ने कहा कि उपजिलाधिकारी का व्यवहार संतोषजनक नहीं है। पहले भी एसडीएम द्वारा दिए गए आश्वासन के चलते अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया था, लेकिन दोबारा से वह हठधर्मिता पर उतर आए हैं। जिसे अधिवक्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। बार अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान एसडीएम के न्यायालय का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। जब तक एसडीएम विजयवर्धन तोमर का तबादला नहीं हो जाता, एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से वार्ता करने के लिए भी हापुड़ जाएगा। इस मौके पर शाकिर अली, मोहित गुप्ता, बलराज त्यागी, सुबोध त्यागी, अमित गर्ग, जितेंद्र भाटी, ओमपाल मावी, हेमंत गौड़, सुहेल आलम, हिमांशु त्यागी, सुकेंद्र सिंह, किशन प्रजापति, फरहान खान समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed