{"_id":"6026cd388ebc3ee939036b60","slug":"hapur-news-garh-news-gbd213641197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। महिला से दुष्कर्म व मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने पर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। महिला ने अपने पति पर कुकर्म व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों के चंगुल से बचाकर किसी तरह उसके परिजन उसे मायके ले आए। जिसके बाद उसने सिंभावली थाने में पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत का भी कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके चलते उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के दस लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद