{"_id":"601993dc8ebc3e38953d352b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2130548154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर के एक कन्फेक्शनरी संचालक से मेरठ में दुकान दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने नौ लाख रुपये की ठग लिए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गढ़ नगर में मेरठ रोड निवासी कन्फेक्शनरी संचालक सिराज सईद ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसके रिश्तेदार आबाद अली, महताब अली और फहद निवासी सराय खैरनगर, देहली गेट, मेरठ की एक दुकान खैरनगर में स्थित है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने खैरनगर में स्थित दुकान को बेचने की बात उससे की थी। इसके बाद वह दुकान देखने के लिए गया और लोकेशन पसंद आने पर उसने सितंबर 2019 में उक्त लोगों के साथ दुकान का सौदा 28 लाख 40 हजार रुपये में तय कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये का चेक ले लिया। पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार आरोपियों से दुकान का बैनामा कराने के लिए कहा, लेकिन वह आनाकानी करते रहे। मार्च में लॉकडाउन के चलते आरोपियों ने उससे रकम की मांग की। सिराज सईद का कहना है कि आरोपी 30 सितंबर 2020 को गढ़ नगर में उसकी दुकान पर पहुंचे, जहां उसने आरोपियों को छह लाख रुपये और दे दिए। बार-बार बैनामा कराने की मांग करने पर भी आरोपी बहानेबाजी करते रहे। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने गढ़ कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद