{"_id":"60145bcb8ebc3e32b652af33","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2128235146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन के लिए चक्कर काट रही वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन के लिए चक्कर काट रही वृद्धा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिजली का कनेक्शन लेने के लिए एक वृद्धा छह माह से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन इसके बाद भी उसे कनेक्शन नहीं मिल सका है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव हशुपुर निवासी सरोज ने बताया कि वह कनेक्शन लेने के लिए विद्युत निगम के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कई बार उसका आवेदन झटपट योजना पोर्टल से खारिज कर दिया था। इसके चलते उसे अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बताया कि उसने एक किलोवाट के घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। लेकिन निगम के अधिकारियों ने कनेक्शन के लिए 30 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार कर दिया। वृद्धा ने बताया कि कनेक्शन लेने के लिए वह इतने रुपये कहां से लगाएगी। पीड़िता ने अधिकारियों से जल्द बिजली कनेक्शन देने की गुहार लगाई है।
एक्सईएन केपी पुरी का कहना है उक्त मामले में आवेदक का घर बिजली खंभे से दूर है, जिसके चलते तीन खंभे लगने के बाद ही आगे लाइन पहुंचाकर कनेक्शन दिया जा सकता है।