{"_id":"601454278ebc3e54260e60aa","slug":"hapur-news-garh-news-gbd212822653","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नंगलाबड़ निवासी राहत अली (22) अपने साथी फहीम के साथ शुक्रवार को बाइक पर जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में जा रहे थे। जैसे ही वह ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर गंगा पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह का कहना है कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक भाग निकला। वहीं ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद