फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फास्टैग बनवाने के लिए काउंटरों पर लगी रही भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फास्टैग बनवाने के लिए काउंटरों पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर/पिलखुवा। अल्लाबख्शपुर और छिजारसी टोल प्लाजा के पास बने काउंटरों पर फास्टैग बनवाने के लिए बृहस्पतिवार को दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। बीते दिनों की तुलना में फास्टैग बनवाने वालों की संख्या तीन से चार गुना बढ़ गई है। हालांकि शासन की ओर से फास्टैग अनिवार्यता की समयसीमा 15 फरवरी तक बढ़ाए जाने के बाद से लोगों को राहत मिली है।
शासन द्वारा 31 दिसंबर की रात 12 बजे से टोल पर फास्टैग को अनिवार्य करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से ऐसे वाहन चालक जिन्होंने अभी तक फास्टैग नहीं लगवाए थे वह काउंटरों पर फास्टैग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी गढ़ क्षेत्र में हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास लगे काउंटरों पर फास्टैग बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि शासन की ओर से फास्टैग की अनिवार्यता की 15 फरवरी तक छूट दिए जाने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। टोल प्रबंधन से जुड़े प्रवीण पाटिल ने बताया कि काफी संख्या में वाहन चालक फास्टैग लगवा रहे है। बताया कि 15 फरवरी तक सभी को फास्टैग बनवाना जरूरी है। जिसके बाद शासन के निर्देश पर कैशलेन को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छिजारसी टोल पर पुलिस बल तैनात
- पिलखुवा में छिजारसी टोल प्रबंधक द्वाराटोल पर आए दिन होने वाले विवादों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को पत्र भेजकर पुलिस बल की तैनाती की मांग की थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को छिजारसी टोल पर पुलिसबल को तैनात किया गया। छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ ने बताया कि सरकार ने आगामी 15 फरवरी तक कैशलेन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को राहत मिली है। बताया कि टोल पर फॉस्टैग लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed