{"_id":"5fd5067c8ebc3e3c4e0f95ad","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2101575145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगरी ब्रजघाट में एक बार फिर हुआ सीएम योगी का आगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगरी ब्रजघाट में एक बार फिर हुआ सीएम योगी का आगमन
विज्ञापन
गंगानगरी ब्रजघाट के गेस्ट हाउस में विधायक से वार्ता करते सीएम योगी आदित्यानाथ।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगरी ब्रजघाट में एक बार फिर हुआ सीएम योगी का आगमन
गढ़मुक्तेश्वर। मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर गंगानगरी ब्रजघाट में आगमन हुआ। सीएम के आगमन को लेकर पूरे जिले में पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। वहीं, सीएम के काफिले को निकालने के लिए हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी आधे घंटे से अधिक के लिए बंद करा दिया गया।
मुरादाबाद में शनिवार को विधायकों समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ देर शाम सड़क मार्ग से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। वहां सीएम इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण करेंगे। सीएम के सड़क मार्ग से जाने की सूचना मिलते ही गढ़ क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए। हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। डीएम अदिति सिंह और एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसडीएम विजयवर्धन तोमर समेत अन्य अधिकारी गंगानगरी ब्रजघाट हाईवे और पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पहुंच गए। क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक भी ब्रजघाट पहुंच गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ शाम करीब सवा छह बजे ब्रजघाट स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक और डीएम अदिति सिंह ने उनकी अगवानी की। करीब सात मिनट गेस्ट हाउस में रुक कर सीएम गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में सीएम ने विधायक कमल सिंह मलिक से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी मांगी। जिस पर विधायक ने सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों पर चल रहे किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की समस्या उनके समक्ष रखी। सीएम ने जल्द ही बकाया गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
सीएम के काफिले को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गढ़ में स्याना रोड, मेरठ रोड समेत हाईवे तक जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का आवागमन करीब आधे घंटे के लिए रोक दिया गया। वहीं, हाईवे पर भी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया। सीएम का काफिला गुजरने के बाद वाहन सड़कों पर चलने शुरू हुए, जिससे दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बन गई।