फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रजघाट में चौथे दिन हुई 12वीं मौत, शव के पास मिले शराब के पव्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट में चौथे दिन हुई 12वीं मौत, शव के पास मिले शराब के पव्वे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में चौथे दिन फिर एक युवक की संदिग्ध मौत होने से अधिकारियों में खलबली मच गई। मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मृतक के पास एक हरियाणा मार्का समेत देशी शराब के दो खाली पव्वे पड़े मिले।
गंगानगरी में शुक्रवार को फिर एक युवक की संदिग्ध मौत ने जिले के पुलिस-प्रशासन को हिला कर रख दिया। इससे पहले 11 लोगों की मौत हो चुकी थी जिसका पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार करवा दिया था। लेकिन शुक्रवार को गंगाघाट के पास मिले युवक का शव का पोस्टमार्टम करने में देरी नहीं की। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र निवासी पन्नू (35)पुत्र किशनलाल कुछ समय से गंगानगरी ब्रजघाट में किराए पर कमरा लेकर अपने परिवार के साथ रहता था, जो गंगा तट पर बने प्लेटफार्म पर लगी दुकान में फूल प्रसाद बेचने का काम करता था, इसके साथ ही नाव भी चलाता था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर आया और खाना खाकर घाट पर प्रसाद की दुकान पर वापस चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार युवक के शव के पास दो शराब के खाली पव्वे पड़े मिले, जिसमें एक पव्वा हरियाणा मार्का देशी शराब का भी है और दूसरा यूपी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने का आदी था युवक
मृतक की पत्नी ने बताया कि पन्नू पहले से ही शराब का सेवन करने का आदी है। बृहस्पतिवार की रात भी मृतक ने शराब का सेवन किया था। जिसकी सुबह मौत की सूचना मिली है। गंगानगरी में हुई 12वीं मौत से लोगों में चर्चा बनी हुई है कि अवैध रुप से बिक रही जहरीली शराब के कारण ही इन सभी व्यक्तियों की मौत हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सामान्य बीमारी और जांच का विषय बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है।

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। शव के पास मिले दोनों खाली पव्वों को भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed