{"_id":"5fa4417b8ebc3e9bdc31b0dd","slug":"hapur-news-garh-news-gbd208278438","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में बाइक गिरने से बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में बाइक गिरने से बहन की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर बाइक का टायर गड्ढे में गिरने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं उसका भाई घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव नगलिया निवासी राखी (22) पत्नी बिट्टू अपने भाई के साथ बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर मेरठ परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही वह गढ़ में मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास पहुंचे तो अचानक बाइक गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक अनियंत्रित होने पर पीछे बैठी राखी सड़क पर जा गिरी। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे राखी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भाई घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं राखी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव दौताई के ग्रामीण शाहिद, राशिद, सलमान, जुबैर, जुनैद ने बताया कि मेरठ रोड पर गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें पहले भी कई लोग गंभीर घायल हो चुके है, लेकिन अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है।
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।