{"_id":"5fa43fd18ebc3e9bcb6f23c1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2082319106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई के लिए बनाई 11 हजार की लाइन हो रही कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई के लिए बनाई 11 हजार की लाइन हो रही कबाड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन में ग्रामीणों को सुचारु रुप से बिजली सप्लाई करने के मकसद से बिछाई गई 11 हजार की लाइन कबाड़ होने की स्थिति में है। इस लाइन को बिछाने में लाखों रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन इसका लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों ने अब विभागीय अधिकारियों ने नई लाइन बनवाने की मांग की है।
गढ़ क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन में स्थित बिजली घर से सप्लाई ले रहे गांव लोधीपुर छपका में करीब एक वर्ष पूर्व 11 हजार की एक विशेष लाइन बिछाई गई थी, जिससे ग्रामीणों को 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का मुख्य मकसद था। लेकिन करीब पौने चार लाख की लागत से लगाया गया डेढ़ सौ मीटर बिजली के 11 हजार के केबल जमीन में पड़ा हुआ क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे करीब चार लाख रुपये की सरकारी रकम का सही उपयोग में नहीं लाया गया। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से नई लाइन बनवाने की मांग की है, लेकिन कोई अधिकारी दिलचस्पी लेता नजर नहीं आ रहा। बता दें कि कई गांवों की बिजली की लाइन पर लोड होने के कारण पावर कॉरपोरेशन द्वारा नई बिजली की लाइन बिछाई गई थी, जिससे बढ़ती गर्मी और लोड बढ़ने के कारण लाइन में फाल्ट न हो सके, इसी मकसद से गांव लोधीपुर छपका में भी डेढ़ सौ मीटर केबल की लाइन बिछाकर ग्रामीणों को सुचारु रुप से बिजली सप्लाई करना था, लेकिन केबिल उपयोग में न लिए जाने के कार मिट्टी में दबकर क्षतिग्रस्त होने लगा है।
एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि गांव में डंप हो रही लाइन को टीम भेजकर निकलवाया जाएगा, उसके बाद जिन जगहों पर लाइन में फाल्ट है। वहां पर लाइन को उपयोग में लिया जाएगा।