{"_id":"5f98250f8ebc3e9bcd437f27","slug":"hapur-news-garh-news-gbd207765158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवती समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवती समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में युवती समेत पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार ट्रक की साइड लगने से ऑटो में सवार तीन युवक घायल हो गए। वहीं सिंभावली क्षेत्र में बाइक का टायर फटने से गिरे भाई बहन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जनपद मेरठ के मुंडाली निवासी संदीप अपने साथ कमल और विपिन के साथ कार में सवार होकर मंगलवार की दोपहर को जनपद अमरोहा में अपनी बहन की ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचा तो गलत दिशा में आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड मार दी, जिसको बचाने के चक्कर में कार चला रहा संदीप नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार तीनों साथी घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में नोएडा निवासी अमरजीत सिंह अपनी बहन सिमरन के साथ बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद जा रहा था। सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के पास पहुंचने पर अचानक बाइक का टायर फट गिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई बहन सड़क किनारे जा गिरे। घायलों को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़ कोतवाली एसएसआई केवी सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।