{"_id":"5f96fe8e8ebc3e9be60203c2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2077412174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने व्यापारी पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने व्यापारी पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ने व्यापारी पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। व्यापारी पर जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए गढ़ के भाजपा नेता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ नगर के मेरठ रोड निवासी भाजपा नेता और गढ़ व्यापार संघ अध्यक्ष कमल त्यागी ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसने हापुड़ निवासी एक व्यापारी से जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में स्थित करीब 13 बीघा कृषि भूमि खरीदने के लिए वर्ष 2007 में सौदा तय किया था, जिसमें बयाने के तौर पर उसने व्यापारी को 15 लाख रुपये दे दिए। लेकिन 13 साल बीतने के बाद भी आरोपी व्यापारी ने उक्त कृषि भूमि का बैनामा नहीं किया। आरोप है कि व्यापारी बयाने में दिए गए 15 लाख रुपये भी लौटाने के लिए तैयार नहीं है। वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और उसकी रकम वापस दिलाने अथवा बैनामा कराने की मांग की है। संवाद