एनएचएआई के पीडी से मिलने मुरादाबाद गया प्रतिनिधिमंडल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में निमार्णाधीन हाईवे बाईपास पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। एक प्रतिनिधि मंडल एनएचएआई के पीडी से मिलने मुरादाबाद भी गया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के किसान व ग्रामीण निमार्णाधीन हाईवे बाईपास पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। जो सोमवार को 39वें दिन भी जारी रहा है। धरना दे रहे किसानों व ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जनहित की मांग पूरी नही हो रही है। धरना दे रहे किसानों ने बताया कि सोमवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ग्राम प्रधान रिजवाना, मंसूर प्रधान, अरविंद त्यागी के नेतृत्व में अपनी अंडरपास की मांग को लेकर मुरादाबाद में एनएचएआई के परियोजना निदेशक से मिलने गया है। बताया कि यदि पीडी नहीं मिले तो उनके अधीनस्थों ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया जाएगा। धरने में डॉ. तनवीर, इमरान त्यागी, सुवीश त्यागी, कासिम, नरेंद्र गुप्ता, इकबाल त्यागी, शहजादा चौधरी, अब्दुल वाहिद, इस्लाम, बोबी, नाजिम, मुशाहिद, ताहिर, असगर आदि किसान शामिल रहे। संवाद