{"_id":"5f78b4a38ebc3ec5ef03037c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd206482060","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
लोकेश का फाइल फोटो।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खुडलिया में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी सोमबीर का 26 वर्षीय बेटा लोकेश शनिवार को अपने घर में पानी के लिए लगी मोटर चला रहा था, इसी दौरान बिजली के करंट ने उसे चपेट में ले लिया। युवक की चींख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक एक बच्चे का पिता था। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए मृतक का अंतिम संस्कार किया।