{"_id":"5f664a1f8ebc3ef4724a5a37","slug":"hapur-news-garh-news-gbd205718859","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र में फेक्टरी पर कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
हापुड़। बहादुरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में तैयार वाशिंग पाउडर, मशीनों समेत इस्तेमाल में आने वाली सामग्री भी बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
बहादुरगढ़ थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष लालाराम शर्मा ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में एक स्थान पर छापा मारा। पुलिस टीम को मौके से नकली वाशिंग पाउडर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गांव के ही दो लोग एक मकान में गुप्त तरीके से काफी समय से नकली वाशिंग पाउडर बनाने का काम कर रहे थे। मौके पर टाइगर एक्सएल के नाम से वाशिंग पाउडर की पैकिंग की जा रही थी, जिनसे रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी ली गई, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके से 132 वाशिंग पाउडर से भरे पैकेट, 109 खाली पैकेट, 3 कट्टों में पिसा नमक, एक कुंतल कास्टिक सोडा, 3 कट्टे सफेद केमिकल पाउडर, 2 कट्टे दानेदार पाउडर, एक पैकिंग मशीन समेत तराजू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि सभी सामान को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सलमान और आमिर निवासी पलवाड़ा बताए हैं।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष लालाराम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।