{"_id":"5f415fd08ebc3e3d04403a89","slug":"hapur-news-garh-news-gbd204099037","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन में चीनी भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन में चीनी भी मिलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन में चीनी भी मिलेगी
गढ़मुक्तेश्वर। सरकारी राशन की दुकान से गेहूं, चावल और चने के साथ अब चीनी का वितरण कराया जाएगा। कार्ड धारकों को अक्तूबर और सितंबर माह में राशन के साथ चीनी का वितरण करने की तैयारी की जा रही है। जिससे अंत्योदय कार्ड धारकों को सरकार से लाभ मिलेगा।
गढ़ आपूर्ति निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कल्याण योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के परिवारों को तीन रुपये किलो चावल और दो रुपये किलो गेहूं का वितरण किया जाता है। कोरोना महामारी फैलने के बाद सरकार की तरफ से प्रति यूनिट तीन किलो गेंहू और दो किलो चावल के साथ प्रतिकार्ड एक किलो चने का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन से आदेश जारी हुए है कि अक्तूबर से अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ चीनी का भी वितरण कराया जाएगा। जिससे क्षेत्र के दो हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन में चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक कुंवर सिंह ने कहा कि शासन से अक्तूबर और सिंतबर माह में अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी का वितरण करने के निर्देश मिले हैं। शासन की तरफ से जारी निर्देशों में अभी स्पष्ट नहीं है कि कि चीनी का वितरण किस आधार पर किया जाएगा। शासन के निर्देश के अनुसार चीनी का वितरण कराया जाएगा।