फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

जनपद रामपुर निवासी आदेश रविवार को चारा बेचने के लिए दिल्ली गया था। जो रविवार की रात दिल्ली से बरेली वापस लौट रहा था। रात करीब दो बजे जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसके ट्रेक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे आदेश घायल हो गया। इसके अलावा सोमवार को गाजियाबाद निवासी दिनेश अपनी पत्नी सविता के साथ अपनी ससुराल गजरौला के लिए जा रहा था। सिंभावली क्षेत्र में गांव बक्सर ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की साइड लगने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। वहीं गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के निकट हुए सड़क के गड्ढे मे बाइक का पहिया गिरने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर मोमीन और शहजाद निवासी किठौर, जनपद मेरठ भी घायल हो गए, दोनों गढ़ नगर में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होकर वापस किठौर लौट रहे थे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में आदेश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed