फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बागड़पुर में किसान के मकान से लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बागड़पुर में किसान के मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली के अंतर्गत गांव बागड़पुर में किसान के घर में रात को चोरों ने छत के रास्ते से घुसकर सेफ संदूक खंगाल लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए, सुबह आंख खुलने पर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ कोतवाली की ब्रजघाट चौकी के अंतर्गत गांव बागड़पुर निवासी सतपाल सिंह ने मंगलवार को चौकी में तहरीर दी है। जिसने बताया कि सोमवार की रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। पीड़ित ने बताया कि सुबह होने पर मंगलवार को करीब पांच बजे आंख खुली तो घर में रखी सेफ, संदूक का सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद उसके परिजनों ने भी सेफ संदूक में रखे सामान देखा, जिसमें से सोने चांदी के जेवरात गायब थे। जिनको देख परिवार के सभी सदस्य होश उड़ गए। वहीं परिजनों ने देखा कि घर के छत का गेट टूटा हुआ मिला, पीड़ित का कहना है कि जीने का गेट तोड़कर चोर घर में घुसे और घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवरात ले उड़े। चोरी की घटना से परिजन सहम उठे। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर जेवरात की बरामदगी और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कराई गई है, वहीं तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed