{"_id":"5f1ef3c08ebc3e9f691ef9a5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd202698458","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव और गदंगी से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव और गदंगी से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव और गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खुडलिया की सैफी कॉलोनी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर साफ-सफाई और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। समाधान न होने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक का घेराव कर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया में स्थित सैफी कॉलोनी के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के दूषित पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के चलते हल्की बारिश के बाद ही कॉलोनी में जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोरोना संक्रमण के चलते लोग पहले से ही काफी डरे हुए हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में होने वाली मलेरिया, हैजा समेत अन्य संक्रमण रोग यदि फैल गए तो ग्रामीणों की मुसीबत और बढ़ जाएगी। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारी नई बन रहीं कॉलोनियों की तरफ ध्यान नहीं देते। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर ब्लॉक का घेराव कर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में इंतजार, शहनवाज, नाजिम, शमशुद्दीन, राजकुमार, कालू समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
ग्राम प्रधान सुधा सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले ही सफाई का कार्य कराया गया था। नई आबादी में जल्द ही नालियों का निर्माण कराकर समस्या से निजात दिला दी जाएगी।