{"_id":"5f1c7b088ebc3e639241a385","slug":"hapur-news-garh-news-gbd202596636","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 माह में रकम दोगुनी कर ठगी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 माह में रकम दोगुनी कर ठगी का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी
गढ़मुक्तेश्वर। फाइनेंस कंपनी की आड़ में 18 माह में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी के मामले में एक और मामला सामने आया है। जालसाजों ने युवती के चार लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई निवासी सुरेश कुमार की बेटी अंशु ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 30 जुलाई 2018 को उसकी मुलाकात चांदनेर निवासी अशोक, उसकी पत्नी सुनीता और भाई रघुवीर से हुई। उन्होंने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी का संचालन कर रहे हैं। जो 18 माह में लोगों की रकम को दोगुना कर वापस करते हैं। बताया कि क्षेत्र के बहुत लोगों का पैसा उनके पास जमा है, जो इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। आरोपियों की बातों में आकर उसने अपने पास जमा की गई चार लाख 80 हजार रुपये की रकम उनकी फाइनेंस कंपनी में जमा करा दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके नाम की एक पासबुक भी बनाकर दी। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी अपने दफ्तर और घर बंद कर भाग गए। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उसकी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य मामलों के साथ इस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।