फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गढ़ ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी बीडीओ के प्रतिनिधि को सौंप बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक और महिला जिलाध्यक्ष मुन्नी बेगम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गढ़ ब्लॉक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी का आम जनमानस पर बहुत फर्क पड़ता है। इसका सीधा प्रभाव ट्रांसपोर्ट पर पड़ता है। किराया बढ़ने से आम जनता के दैनिक उपयोग में आने वाली सभी वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी होती है, जिससे आम आदमी का बजट बुरी तरह प्रभावित होता है। कांग्रेसियों ने बीडीओ के प्रतिनिधि के रूप में हेड क्लर्क सुधीर अग्रवाल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. शोएब, नवनीत कुमार, चांद अब्बासी, कृष्ण कुमार, बिलाल, फरियाद, सुबोध शर्मा, रोबिन सिंह, इमरान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed