फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाहर से आए लोगों को गांव की सीमा पर रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाहर से आए लोगों को गांव की सीमा पर रोका
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही घुसे गांव में
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों को ग्रामीणों ने गांव की सीमा के बाहर की रोक दिया। सूचना के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच के बाद ही उन्हें घरों तक जाने दिया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों को 14 दिन तक अपने घरों में ही रहने की कड़ी हिदायत दी है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव भैना में सोमवार की सुबह करीब आधा दर्जन से अधिक लोग दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से वापस पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों को इन लोगों के बारे में जानकारी मिली, तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया और सीमा के बाहर की रोक दिया। ग्रामीणों ने उक्त लोगों को बाहर सड़क पर ही रोकते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। जिसके बाद एसडीएम विजयवर्धन तोमर स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर गांव पहुंच गए। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच की। एसडीएम ने बताया कि जांच में सभी लोग स्वस्थ मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के बाद ही सभी लोगों को ग्रामीणों ने गांव में आने दिया।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि सभी लोगों और उनके परिजनों को एहतियात के तौर पर अपने घरों पर ही रहने और किसी से न मिलने की हिदायत दी गई है। जिसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed