{"_id":"5e80bc368ebc3e774535375a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd196757445","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर घंटों वाहनों का इंतजार कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर घंटों वाहनों का इंतजार कर रहे लोग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बाहरी क्षेत्रों से लौट कर अपने गंतव्यों को जा रहे लोग स्याना चौराहे समेत कई स्थानों पर वाहनों के इंतजार में घंटों तक खड़े हो रहे हैं। वहीं बसों समेत अन्य वाहनों में बुरी तरह भरकर लोगों को ले जाया जा रहा है। जिससे कोरोना के फैलने की संभावना भी बढ़ रही है।
दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य क्षेत्रों से गढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ समेत अन्य जपनदों को लोग सवारी न मिलने के चलते पैदल ही लौट रहे हैं। बड़ी दूर से पैदल ही चल कर आ रहे लोग भूख, प्यास और थकान से चूर हो चुके हैं। जिनमें से सैकड़ों लोग गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्याना चौराहा और टोल प्लाजा पर वाहनों के इंतजार में रविवार की सुबह से ही खड़े हुए हैं। घंटों के इंतजार के बाद डग्गामार बसें, निजी वाहन वहां पहुंच रहे हैं। वहीं स्याना चौराहे से रोडवेज बस भी लखनऊ तक ही चलाई जा रही हैं। जिनमें क्षमता से अधिक सवारी भरकर ले जाई जा रही हैं। बसों की छतों पर भी लोग बैठकर अपने घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि लोगों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।