फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अबीर-गुलाल, टेसू के फूल और रंगों से बाजार गुलजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अबीर-गुलाल, टेसू के फूल और रंगों से बाजार गुलजार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। होली के मद्देनजर बाजारों में रंगत और चहल पहल बढ़ गई है, जहां गुलाल और रंगों के साथ ही टेसू के फूल और हाईटेक पिचकारियों की बिक्री जोरों पर चल रही है। लेकिन कोरोना वायरस के डर से चाइनीज आइटमों की बिक्री में काफी कमी आई है।
होली के मद्देनजर बाजारों में हर तरफ रंगत और चहल पहल नजर आ रही है। लोगों ने सड़क किनारे रंगों की अस्थाई दुकानें सजा ली हैं। जिन पर अबीर-गुलाल और टेसू के फूल, विभिन्न डिजाइनों वाली पिचकारियों समेत चंदन पाउडर की भी बिक्री जमकर हो रही है। बच्चे बड़ों के साथ दुकानों पर पहुंचकर रंगों के साथ ही अपनी मनपसंद पिचकारी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार देवेंद्र, पवन, प्रेम का कहना है कि इस बार कोरोना वायरस के डर से लोग चाइनीज रंगों समेत चीन में बने आइटमों की खरीददारी से परहेज कर रहे हैं। वहीं दुकानदारों ने भी स्वदेशी सामान की बिक्री को तरजीह दी है। दुकानदारों ने बताया कि मौसम में ठंडक होने के चलते पानी वाले रंगों की बिक्री भी कम हो रही है। वहीं लोग चंदन का टीका खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed