फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु ने धरना दिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गन्ना भुगतान की मांग पर भाकियू भानु ने दिया धरना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने सिंभावली मिल गेट पर धरना प्रदर्शन कर अनिश्चित कालीन आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं एसडीएम द्वारा जल्द भुगतान के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
सिंभावली शुगर मिल पर किसानों के गत और वर्तमान पेराई सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। भाकियू भानु के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पंचायत की। जिसकी अध्यक्षता राजकुमार प्रधान और संचालन जितेंद्र नागर ने किया। जिलाध्यक्ष पवन हूण और जिला प्रभारी रामकुमार आर्य ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान ब्याज समेत जल्द होना चाहिए। कहा कि होली का पर्व नजदीक है, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं छोटे किसानों को भी पर्ची तत्काल दिलाए जाने की मांग की गई। किसान मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबीश त्यागी ने कहा कि पर्ची वितरण की ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे किसानों को किसी तरह कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

किसानों को समझाने पहुंचे गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल को भी किसानों ने अपने साथ ही धरने पर बैठा लिया। सूचना के बाद धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार नितिन कुमार ने भी किसानों और भाकियू भानु कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान अनिश्चित कालीन धरने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद शाम को एसडीएम विजयवर्धन तोमर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कहा कि शासन द्वारा शुगर मिल की आरसी जारी कर दी गई है, जल्द ही मिल में रखी चीनी की नीलामी की प्रक्रिया कराकर किसानों को गन्ना भुगतान दिलाया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता और किसान शांत हुए और धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
मौके पर राजीव अधाना, राजवीर भाटी, शाकिर पठान, रेशमा राणा, सलेक चंद कसाना, चमन सिंह सुधाकर त्यागी, राजेंद्र डागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed