{"_id":"5e5d4ea68ebc3eeb610fc973","slug":"hapur-news-garh-news-gbd195273520","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु ने मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु ने मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की
विज्ञापन
सिंभावली मिल के गेट पर पांच से धरना देगी भाकियू
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू भानु ने गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं को लेकर पांच मार्चं को सिंभावली मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन की घोषण की है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क भी किया।
भाकियू भानु की बैठक सोमवार को सिंभावली में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पवन हूण कहा कि सिंभावली शुगर मिल द्वारा गत पेराई सत्र का भुगतान भी किसानों को नहीं दिया गया है। वहीं वर्तमान पेराई सत्र भी अपने अंतिम पड़ाव पर है। गन्ना भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं आगामी होली का त्योहार भी फीका रहेगा। वहीं शासन-प्रशासन द्वारा भी किसानों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिय जा रहा। जिससे किसान अपने आप को शोषित महसूस कर रहा है। जिसको देखते हुए भाकियू भानु ने पांच मार्च को सिंभावली शुगर मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। जिसमें प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षेत्र के गांव माधापुर, मतनौरा, पीरनगर, कनिया, गोहरा, औरंगाबाद समेत कई गांवों में किसानों से जनसंपर्क किया।
इस दौरान रूपराम सिंह, बिजेंद्र, जितेंद्र नागर, योगेश त्यागी, ललित गुर्जर, अजय त्यागी, इंदर सिंह नागर, विकास त्यागी, जयकरण भाटी, अरुण त्यागी, सुभीश त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।