{"_id":"5e34621a8ebc3e7d64525848","slug":"hapur-news-garh-news-gbd193261343","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार की मांग न देने पर तीन तलाक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार की मांग न देने पर तीन तलाक दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार न देने पर दिया तीन तलाक
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में कार की मांग करने और मांग पूरी न होने पर तीन तलाक का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी कल्लू ने एसपी संजीव सुमन को शिकायती पत्र दिया था। जिसने बताया कि उसकी बेटी अफसाना का निकाह थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी गुलफाम के साथ करीब 10 माह पहले हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही बेटी के पति समेत ससुरालपक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न कर पाने की स्थिति में आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी के साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं मारपीट कर उसे मायके छोड़ गए। करीब चार माह पहले बेटी का पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे, जिन्होंने बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए कार देने की मांग दोहराई। पीड़ित का कहना है कि जब उसने कार देने में असमर्थता जाहिर की, तो बेटी के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय का सहारा लेना पड़ा। पीड़ित ने बेटी के पति गुलफाम समेत जाकिर, जुबैर आसमा, हिना नाजिया, महबूब निवासी गुली थाना हापुड़ देहात के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।