फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टोल प्जाला पर स्थानीय लोगों से वसूली का विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टोल वसूली के विरोेध में तहसील मुख्यालय पर होगा धरना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अल्लाबख्शपुर टोल पर स्थानीय लोगों से टोल वसूली के विरोध में गढ़-ब्रजघाट के क्षेत्रीय लोगों ने बैठक की। जिसमें पांच फरवरी तक समस्या का समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना करने का निर्णय लिया गया।
गढ़मुक्तेश्वर व्यापार संघ अध्यक्ष कमल त्यागी के आह्वान पर शुक्रवार को गढ़ नगर के काली मंदिर और ब्रजघाट में गंगा आरती स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कमल त्यागी ने कहा कि गढ़ पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं। जिनमें 23 वार्ड गढ़ और दो वार्ड ब्रजघाट में हैं। दोनों वार्ड गढ़ से कम से कम पांच किलोमीटर दूर हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजघाट में स्थित दोनों वार्डों के लोगों को एसडीएम, कचहरी, तहसील, सब रजिस्ट्रार, पुलिस स्टेशन समेत अन्य कामों के लिए प्रतिदिन आवागमन होता है। वहीं गढ़ के लोगों को भी गंगा स्नान समेत अन्य धार्मिक कार्यों के लिए ब्रजघाट आना-जाना रहता है। नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट टोल प्लाजा बना हुआ है। जिससे गढ़-ब्रजघाट के सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। ऐसे में लोगों को अपने ही पालिका क्षेत्र में आने-जाने के लिए टोल चुकाना पड़ रहा है। जबकि स्थानीय लोगों के लिए टोल में छूट का प्रावधान है। दीपक अग्रवाल ने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारी स्थानीय लोगों से जबरन वसूली करते है, इतना ही नहीं लोगों से अभद्रता भी की जा रही है। इस संबंध में कई बार डीएम, एसडीएम समेत टोल प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत चौधरी ने कहा कि स्थानीय लोगों से टोल टैक्स की वसूली किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। दोनों स्थानों पर हुई बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच फरवरी तक समस्या का समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, वहीं स्थानीय प्रशासन और टोल प्रबंधन से भी समस्या के समाधान के संबंध में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अरुण त्यागी, दीपांशु दीक्षित, गुलशन शर्मा, बब्लू शास्त्री, रोहित सारस्वत, रिंकू शुक्ला, हेमंत गौड़, मोनू गोस्वामी, अरविंद यादव, आचार्य मनोज तिवारी, राकेश निषाद, जितेंद्र शर्मा, गोपाल निषाद, चेतन त्यागी, योगेंद्र चौधरी, चरण सिंह राणा, विशाल सिंघल, उमेश शर्मा, आनंद राणा, अंकित अग्रवाल, रिक्की, सचिन स्वामी, आदित्य चौहान, जतिन शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के न्यायाधीश से मिल समाधान की मांग की
मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल, जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, सचिन गुप्ता ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश विरेंद्र सिंह यादव से मुलाकात की। जिन्होंने उनके समक्ष स्थानीय लोगों से टोल प्लाजा पर वसूली का मुद्दा उठाया।

तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा ने भी डीएम को भेजा पत्र
तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा के सचिव दीपक गौड़ समेत अन्य लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। दीपक गौड़ ने भी डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed