फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा यात्रा को लेकर अधिकारियों ने गंगानगरी में डाला डेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एडीएम-एसपी ने ब्रजघाट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा यात्रा को लेकर हापुड़ और अमरोहा जनपद के अधिकारी ब्रजघाट गंगा तट पर डेरा जमाए हुए हैं। जिन्होंने सभा स्थल समेत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उच्चाधिकारियों ने अधीनस्थों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
बिजनौर से आरंभ होकर ब्रजघाट होते हुए कानपुर के लिए जाने वाली गंगा यात्रा 28 जनवरी को गढ़ पहुंचेगी। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का भी पहुंचना लगभग तय है। गंगा यात्रा के आगमन को लेकर जनपद हापुड़ समेत अमरोहा के अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क हैं। शनिवार को एसपी अमरोहा विपिन टाडा, पीएसी सेनानायक योगेश कुमार समेत एसपी हापुड़ संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एडीएम जयनाथ यादव, सीडीओ उदय सिंह एक बार फिर गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे। जिन्होंने गंगा तट और राजा के बाग में प्रस्तावित सभा स्थलों का निरीक्षण किया। एडीएम समेत उच्चाधिकारियों ने वार्ता कर डिप्टी सीएम और गंगा यात्रा की सभा के लिए गंगा घाट पर ही सभा स्थल को फाइनल कर दिया। जहां पर मंच का निर्माण कराने के साथ ही गंगा पूजन का कार्यक्रम भी होगा। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ डॉ. तेजवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर, ब्रजघाट चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएसी के साथ ही रिवर पुलिस भी तैनात
- गंगा यात्रा के आगमन के दौरान स्टीमर से आने वाले दल की सुरक्षा के लिए ब्रजघाट पर पीएसी के साथ ही रिवर पुलिस के दस्ते की भी तैनाती की गई है। जो गंगा यात्रा की सुरक्षा के साथ ही सभा के दौरान गंगा में लगातार गश्त कर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
- एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गंगा तट पर ही सभा स्थल का निर्माण कराया जाएगा। जहां गंगा यात्रा में शामिल लोगों के अलावा करीब दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सभा स्थल के निकट ही गंगा पूजन का भी कार्यक्रम होगा।
गंगा तट होगा अतिक्रमण मुक्त
- एडीएम ने अधीनस्थों को ब्रजघाट के मुख्य बाजार समेत गंगा तट पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पूरी तरह से साफ और स्वच्छ होना चाहिए। सभा स्थल के पास डस्टबिनों की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया।

--जिलाध्यक्ष समेत भाजपाइयों ने भी किया निरीक्षण
फोटो 18
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इदरीश खां, नगर मंडलाध्यक्ष अंकुर त्यागी, गढ़ देहात मंडलाध्यक्ष राजेश अधाना ने भी सभा स्थल समेत गंगा यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गंगा यात्रा का क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा होगी। वहीं ब्रजघाट आगमन पर डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों का विशेष स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed