{"_id":"5e2740998ebc3e4ad07c9f55","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1926695121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्यालय पर तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्यालय पर तालाबंदी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्यालय पर तालाबंदी कर किया हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। तहसीलदार द्वारा अभद्रता और कार्यों में लापरवाही से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कामकाज बंद कर तहसीलदार के कार्यालय पर तालाबंदी कर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का तबादला न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष केएल चौहान और गढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह के नेतृत्व में दोनों गुटों के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने एकत्र होकर नारेबाजी और हंगामा किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार सुरेंद्र सिंह मुकदमों की सुनवाई के दौरान बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष समेत अन्य अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करते हैं, जिसके चलते अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के बाहर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ताओं के साथ ही तहसीलदार द्वारा वादियों और आम जनता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिन्होंने तत्काल प्रभाव से तहसीलदार का तबादला किए जाने की मांग की। वहीं तहसीलदार कार्यालय में तालाबंदी भी कर दी। जिसके बाद अधिवक्ता तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर एसडीएम विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे, जहां एसडीएम द्वारा तहसीलदार की तरफदारी करने पर अधिवक्ता भड़क गए। जिन्होंने एसडीएम के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार का तबादला न होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।
इस मौके पर कलीम खान, हरिशंकर राणा, एसपी चौहान, अरुण अग्रवाल, अमरीश कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आनंद भाटी, नरेश लोदी, दिनेश कुमार, बलवीर सिंह, सौरभ त्यागी, जयनंद, सीएस यादव, संजीव चौहान, मिलिन कुमार, बलराज त्यागी, सुबोध त्यागी, रोहताश सिंह, बीबी गर्ग, ओमपाल मावी, खालिद चौधरी, सुरेंद्र नागर, दिनेश त्यागी, सत्यप्रकाश चौहान, शकिर अली, नैनपाल सिंह, चंद्रशेखर चौहान, श्रीनिवास सिंह, राजेंद्र वर्मा समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे। इधर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। उन्होंने किसी भी अधिवक्ता से कभी अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
कोट
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि अधिवक्ताओं की शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी।