फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़क हादसों में महिला समेत युवक की मौत हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़क हादसों में महिला समेत युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ रोड और नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं युवक के शव को परिजन बिना कार्रवाई अपने साथ ले गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
जनपद अमरोहा क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी बिलाल(20 वर्ष) सोमवार को अपने भाई मुर्शिल के साथ बाइक से मेरठ से गांव लौट रहा था। गढ़-मेरठ रोड पर गढ़ क्षेत्र में गांव पौपाई के निकट अचानक खेतों से निकलकर एक नील गाय उनकी बाइक के सामने आ गई, जिससे तेज रफ्तार बाइक नील गाय से टकरा गई। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों भाइयों को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही बिलाल की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई युवक के शव को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास हुई। जनपद मेरठ के गांव मिश्रीपुर ढकैनी निवासी बलवंत सोमवार की दोपहर अपनी पत्नी मंजीत कौर के साथ बाइक से गजरौला क्षेत्र से वापस घर लौट रहे थे। अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के निकट पीछे से आ रहे एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक ने उनकी बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और मंजीत कौर सड़क पर जा गिरी। सिर में चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, वहीं चालक भाग निकलने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि युवक का शव बिना किसी कार्रवाई परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed