फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजली चोरी के खिलाफ निगम ने चलाया अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजली चोरी में पकड़े गए 16 उपभोक्ता, दी तहरीर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पॉवर कारपोरेशन की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर बिजली चोरी में 16 उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
गढ़ विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता केपी पुरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की तड़के करीब चार बजे निगम के कर्मचारियों ने ब्रजघाट में छापा मारा। अभियान के दौरान आठ स्थानों पर चोरी से बिजली का उपभोग होता मिला। वहीं सोमवार को दिन में कर्मचारियों ने क्षेत्र के गांव कल्याणपुर, झड़ीना, लडपुरा में भी कार्रवाई की। इस दौरान कल्याणपुर में पांच, झड़ीना में एक और लडपुरा में दो स्थानों पर कटिया डालकर बिजली का उपभोग होते मिला। एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहे 16 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी गई है। टीम में सुशांत कुमार, प्रेमपाल गिरि, मोहम्मद नाजिम अली, नरेंद्र त्यागी और किरण पाल मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed