{"_id":"5e249ee68ebc3e4b2f08888d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd192538514","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन पशु चोर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन पशु चोर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन पशु चोर दबोचे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की गई भैंस समेत मिनी ट्रक, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस चोरों के फरार साथी की तलाश में जुट गई है।
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नया बांस रेग्युलेटर से सिखैड़ा पेट्रोल पंप की ओर आ रहे एक मिनी ट्रक को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखकर मिनी ट्रक में मौजूद तीन बदमाशों ने तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मिनी ट्रक को रुकवा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। वहीं मिनी ट्रक में क्षेत्र के गांव नया बांस से चोरी की गई भैंस भी बरामद हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बल्लू निवासी सालेपुर थाना हाफिजपुर हापुड़, यूसुफ निवासी अतराडा थाना खरखौदा जनपद मेरठ और मारूफ निवासी गांव मुरादपुर बताया है। वहीं अपने फरार साथी का नाम आरिफ निवासी जनपद मुरादाबाद बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मिनी ट्रक, भैंस समेत बरामद सामान को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं बदमाशों के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।