{"_id":"5e1f56188ebc3e4b2a05d8d6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1923176104","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल पर वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल पर वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग लगे वाहनों के लिए केवल एक लेन बनाई गई है। जिसके कारण बुधवार को वाहनों का दबाव अधिक बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
एनएचएआई ने 14 जनवरी की रात 12 बजे से बिना फास्टैग लगे वाहनों के लिए सभी टोल पर केवल एक लेन निर्धारित की है।
जिसका असर बुधवार की सुबह गढ़ क्षेत्र में गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा पर देखने को मिला। कैश के लिए केवल एक लेन निर्धारित होने के चलते सुबह से ही टोल पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं फास्टैग वाले वाहनों की संख्या कम होने के चलते बाकी लेन खाली पड़ी रहीं।
टोल प्लाजा पर दोनों तरफ करीब वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। जिसके चलते मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं समेत हाईवे पर आवागमन कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई बार चालकों ने अपने वाहनों को फास्टैग वाली लेन से निकालने की कोशिश की, जिससे हंगामे की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने वाहन चालकों को समझाबुझाकर निर्धारित लेन से गुजरने की अपील की। जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम की स्थिति पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका। लेकिन शाम तक भी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ई।
टोल प्लाजा डीजीएम प्रमोद शुक्ला का कहना है कि कैश के लिए केवल एक लेन बनाई गई है। जिसके चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।