फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अज्ञात कारणों से लगी आग, चार बीघा फसल जली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अज्ञात कारणों से लगी आग, चार बीघा फसल जली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव दत्तियाना के जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग से एक किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी किसान बिजेंद्र सिंह के खेत में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेतों से आग की लपट और धुआं उठाता देखकर आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने बिजेंद्र को सूचना दी। इसके साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही किसान और उसके परिजन भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने दूसरे किसानों के साथ मिलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक करीब चार बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed