{"_id":"5e1dfd9e8ebc3e4af1644963","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1921871156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क०ों पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क०ों पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की जान पर भारी, सड़क सुरक्षा सप्ताह
गढ़मुक्तेश्वर। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों को जागरूक करने को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम होता है। 11 जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह का सड़कों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। सड़कों पर चालक बेखौफ होकर ओवरलोड वाहनों को बिना किसी रोकटोक के दौड़ा रहे हैं। नो इंट्री वाले क्षेत्रों में भी धड़ल्ले से भारी व ओवरलोड वाहन चल रहे हैं।
17 जनवरी तक चलने वाला सड़क सुरक्षा सप्ताह मात्र खानापूर्ति भर नजर आ रहा है। यातायात नियमों का सड़कों पर खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाई तो दूर धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड वाहनों को रोका तक नहीं जा रहा है। इन वाहनों की चेकिंग की जिम्मेदारी पुलिस, परिवहन, खनन और वाणिज्यकर विभाग की है। लेकिन इन विभागों की लापरवाही के चलते शहर में दिन के समय भी रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राले, गन्ने के ट्रक और ट्राला समेत अन्य ओवरलोड वाहन बेखौफ गुजरते हैं।
हादसों के बाद भी नहीं चेत रहे अधिकारी
- लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। बीते वर्ष मेरठ रोड पर एक गन्ने से लदा ट्रक पलट गया था। हादसे में गन्ने की पुलियों में दबने से सड़क किनारे बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे चिकित्सकों को मेरठ रेफर करना पड़ा थ। उक्त युवक की स्थिति अभी तक पूरी तरह नहीं सुधर पाई है।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों से सड़कें भी हो रही खस्ताहाल
- गढ़ नगर की सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ने के कारण सड़कों की हालत भी खस्ता होती जा रही है। मेरठ रोड पर गढ़ चौपला के आसपास अधिक भीड़ रहती है, रोजाना वहां से करीब 10 हजार छात्रों की भीड़ चौराहे से होकर गुजरती है। ओवरलोड वाहनों के चलते छात्रों के सिर पर भी खतरा मंडरा रहा है।
शासन द्वारा सड़क पर सुरक्षित सफर के तमाम प्रयास हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर चल रहे भारी वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं।
बिजली के तारों को छूकर निकलते हैं वाहन
- गन्ना सीजन में ट्रकों में ऊंचाई तक भरे गन्ने के वाहन विद्युत लाइनों से एकदम छूकर गुजर रहे हैं। ऐसे में वाहनों से पहले भी हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन लापरवाह और अंजान बना हुआ है।
हादसे में बचीं थीं अवर अभियंता
- करीब 20 दिन पहले गढ़ नगर पालिका में अवर अभियंता पद पर तैनात प्रीति गुप्ता की कार में भी गढ़-मेरठ रोड पर गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने साइड मार दी थी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और बड़ा हादसा होने से टल गया था। उसके बाद भी गन्ने, बजरी, डस्ट, समेत अन्य चीजों से भरे वाहन सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे है।
कोट
एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार ने बताया कि हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर इस तरह के दौड़ने वाले वाहनों की धरपकड़ कराई जाएगी, वहीं उन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।