{"_id":"5e1caf738ebc3e879f4aa1cb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1921149157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुंलिसकर्मी के घर से चोरों ने लाखों का माल साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुंलिसकर्मी के घर से चोरों ने लाखों का माल साफ किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी के घर से चोरों ने लाखों का माल किया साफ
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में मकान के जाल का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों की नकदी समेत लाखों का जेवरात चोरी कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, वहीं पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ नगर में नक्का कुआं रोड पर स्थित गंगा टॉकिज के पास रहने वाले नवनीत सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि कानपुर में वह कांस्टेबल के पद पर तैनात है। नवनीत ने बताया कि बीमारी के चलते उसकी मां चंडीगढ़ में रहने वाली उसके बहन के यहां उपचार कराने गई हुई है। वहीं मकान में किराए पर रहने वाले दिनेश चंद भी 10 जनवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करनाल चले गए। जिसके चलते उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि 11 जनवरी की रात चोर उसके घर की छत पर चढ़ गए। जिन्होंने जाल पर लगा ताला तोड़ लिया और अंदर जा घुसे। बताया कि इसके बाद चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ लिए। जिन्होंने सेफ में रखी 15 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं दिनेश चंद के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 12 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण भी चोरी कर लिए। पीड़ित का कहना है कि चोरी के संबंध में पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर वह और किराएदार घर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।