{"_id":"5dc06ae78ebc3e939f409385","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1876720130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के लाख दावों के बाद भी नहीं रूक रही भैंसा दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के लाख दावों के बाद भी नहीं रूक रही भैंसा दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर भैंसा दौड़ के बीच हुई हर्ष फायरिंग, हड़कंप
गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस और प्रशासन के लाख दावों के बाद भी भैंसा दौड़ पर रोक नहीं लग पा रही है। रविवार की रात को गढ़-मेरठ रोड पर भी भैंसा दौड़ हुई। इस दौरान भैंसा-बुग्गियों के साथ चल रहे कुछ बाइक सवारों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सड़क पर भैंसा दौड़ के बीच जाम की भी स्थिति बन गई। वहीं भैंसा दौड़ में थकान से चूर दो भैंसों की मौत भी हो गई।
गंगा खादर क्षेत्र में लगने वाला पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला देहाती मेले के रूप में भी जाना जाता है। यहां आने वाले 80 फीसदी से भी अधिक परिवार ग्रामीण अंचल से जुड़े होते हैं। मेले में आने वाले अधिकांश लोगों का आगमन अब भैंसा-बुग्गी, बाइक, कार, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि से होने लगा है। मेले में आने वाले बहुत से लोगों के बीच एक दूसरे से पहले मेला स्थल पर पहुंचने और आगे निकलने की शर्त लगती है। जो अपने भैंसों को अंधाधुंध दौड़ाते हुए गढ़ चौपला तक पहुंचते हैं। दौड़ जीतने के चक्कर में ऐसे लोग अपने भैंसों को कई महीने पहले ही तैयार करना शुरू कर देते हैं। वहीं हर साल पुलिस-प्रशासन मेले के दौरान पशु दौड़ पर अंकुश लगाने का दावा करता है। इस बार भी डीएम अदिति सिंह और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पशु दौड़ पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्देश स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दिया था। लेकिन रविवार की रात एक बार फिर गढ़-मेरठ रोड पर भैंसा दौड़ हुई। भैंसा-बुग्गियों के साथ तेज रफ्तार चल रहे बाइकर्स ने रास्ते में हर्ष फायरिंग भी की। जिससे रास्ते समेत गढ़ चौपला पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं बेतहाशा दौड़ लगाने से थकान में चूर हुए दो भैंसों की मौत हो गई। जिन्हें आनन-फानन में पशु मालिक अपने साथ लाई गई ट्रैक्टर-ट्रालियों में लादकर ले गए। मेला शुरू होते ही पशु दौड़ और बाइकर्स के आतंक से क्षेत्र के लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं।
दौड़ लगवाने वालों पर कसेगा शिकंजा
- सीओ डॉ.तेजवीर सिंह का कहना है कि मेरठ रोड और हाईवे समेत अन्य मार्गों पर तैनात पुलिस कर्मियों और सेक्टर थाना इंचार्जों को भैंसा दौड़ और हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है। पशुओं की दौड़ कराने वाले लोगों को रास्ते में ही रोककर कार्रवाई की जाएगी।