{"_id":"5dbb208b8ebc3e014d683088","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1874434122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ऑटो ट्रक में घुसा, महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ऑटो ट्रक में घुसा, महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ऑटो ट्रक से भिड़ा, तीन की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को पुरानी दिल्ली रोड पर बदरखा रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ऑटो ट्रक से जा भिड़ा। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी नदीम गढ़ से सिंभावली के लिए ऑटो चलाता है। जो बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गढ़ चौपले से सवारी लेकर सिंभावली की ओर जा रहा था। जैसी ही वह गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर बदरखा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तो सामने एक ट्रक मुड़ता हुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में गांव रतूपुरा निवासी यासमीन(50), हाजीपुर निवासी कविता(40) समेत एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यासमीन का बेटा आमिर और कविता के बेटी संजना, बेटा बोबी गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल नदीम और बोबी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं महिलाओं की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
हंगामा होने की संभावना के चलते इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने सिंभावली और बहादुरगढ़ थाने की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया है, वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वहीं ट्रक समेत ऑटो को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हाईवे पर बेलगाम दौड़ रहे हैं ऑटो
गढ़ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा के पास मेरठ रोड पर 15 फरवरी को रोडवेज और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार सात सवारियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद एआरटीओ और पुलिस प्रशासन जागा था। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ऑटो फिर से हाईवे समेत अन्य रास्तों पर बेलगाम दौड़ने लगे है। तेज रफ्तार ऑटो और नौसखिया चालक क्षेत्र में कहीं न कहीं हादसों की वजह बन रहे हैं। इतने हादसे होने के बावजूद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसी भी तरह की सुध नही ले रहे। एआरटीओ महेश कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों और बिना दस्तावेज चलने वाले ऑटों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
फोटो 16 से 18
- क्या कहते है क्षेत्र के लोग
व्यापारी ऋषिपाल पधान का कहना है कि ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाते है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, अगर इस तरह के ऑटो पर पुलिस प्रशासन रोक लगा दे। तो हादसों में कमी आएगी।
बिजेंद्र सिंह का कहना है कि नगर समेत क्षेत्र में नाबालिग और अंट्रेंड लोगों द्वारा भी ऑटो चलाए जा रहे हैं। वहीं कुछ ऑटो ऐसे भी हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस चल रहे हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन की मिली भगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही।
भाजपा नेता ठाकुर सतवीर सिंह का कहना है कि पालिका द्वारा पार्किंग वसूली का ठेका छोड़ा जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी ऑटो गढ़ चौपला, स्याना चौपला समेत इधर उधर खड़े हो जाते है, जिससे जाम की स्थिति समेत हादसे की भी संभावना बनी रहती है।