{"_id":"5da0c9b48ebc3e93b039793a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd186230698","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सपा नेता के वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सपा नेता के वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सपा नेता के खिलाफ वारंट जारी
गढ़मुक्तेश्वर। धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे पूर्व सपा नेता के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया।
गढ़ नगर के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गढ़ नगर निवासी पूर्व सपा नेता ने प्लॉट दिलाने के नाम पर उसके साथ साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में गढ़ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने के चलते उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बताया कि न्यायालय के आदेश पर गढ़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन अभी तक पूर्व सपा नेता की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। पीड़ित का कहना है कि कई बार गढ़ न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिसके चलते आरोपी उसे और उसके परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। जिसके चलते उसे और परिवार के लोगों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। वाद की सुनवाई करने के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन कुमार ने आरोपी पूर्व सपा नेता की एक नवंबर तक गिरफ्तारी का निर्देश गढ़ पुलिस को दिया है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसे गिरफ्तार कर जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।