{"_id":"5d83c0268ebc3e0173476f09","slug":"hapur-news-garh-news-gbd184730489","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश युवकों ने इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश युवकों ने इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश युवकों ने इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। आरएसके इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को तीन नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली के आरएसके इंटर कॉलेज में प्रवक्ता और चीफ प्रॉक्टर के पद पर कार्यरत लोकनाथ शर्मा ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। प्रवक्ता का कहना है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे वह घर से कॉलेज के लिए जा रहे थे। जैसे ही रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचे तो तीन नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर राहगीरों और दुकानदारों को आता देखकर आरोपी जान से मारने धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की सुरागरसी की जा रही है।