फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

उत्तराखंड में बादल फटने से गंगा जलस्तर बढ़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उत्तराखंड में बादल फटने से गंगा का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड में बादल फटने के बाद बिजनौर बैराज से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के ब्रजघाट पहुंचने पर एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है। जिससे गंगा खादर क्षेत्र के लोगों में दहशत बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र के चमोली में शुक्रवार की रात बादल फटने के बाद बिजनौर बैराज से एक बार फिर लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके रविवार की शाम ब्रजघाट पहुंचने पर गंगा का जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। अचानक 90 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर 198.30 मीटर (समुद्र तल से) के निशान पर पहुंच गया है। गंगा जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर पानी दोबारा खादर क्षेत्र के निचले जंगल में भरने लगा है। खेतों में पानी भरने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों में दोबारा दहशत का माहौल बनने लगा है। जलभराव से पशुओं के लिए चारे की किल्लत एक बार फिर ग्रामीणों के सामने आ गई है। एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि बादल फटने की घटना के बाद छोड़ा गया पानी क्षेत्र में पहुंचने से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। फिर भी जलस्तर पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed