{"_id":"5d7548048ebc3e93c02af6c2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1839547109","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं का पोस्टर फाडने की वीडियो वायरल हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं का पोस्टर फाडने की वीडियो वायरल हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी-देवताओं का पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल
गढ़मुक्तेश्वर। देवी-देवताओं का पोस्टर फाड़ने के बाद वीडियो वायरल करने वाले को दबोच कर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर फाड़ने के आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
गढ़ में रविदास चौक के पास स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में रविवार की दोपहर में दलित समुदाय के एक युवक ने भगवान श्रीकृष्ण का पोस्टर फाड़ने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं का पोस्टर फाड़ने की वीडियो देखकर करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पोस्टर फाड़ने वाले युवक को दबोच लिया और मारपीट करने के बाद उसे गढ़ के नक्का कुआं मंदिर में लेकर पहुंच गए। जहां भगवान की प्रतिमा के सामने माफी मंगवाई और वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने पोस्टर फाड़ने वाले युवक और करणी सेना के तीन कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।